भुसावर: भुसावर में घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की
गुरुवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर के वार्ड 24 निवासी यश खंडेलवाल ने भुसावर पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि 23 जुलाई की रात्रि 9:00 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का गेट बाहर से बंद करने के बाद उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। गाड़ी के पिछले हिस्से का शीशा तोड़ दिया। प्रातः जगने के बाद उसे घटना की जानकारी मिली।