मानपुर: कोराचा से बुकमरका मार्ग में टूटे पुल को अब तक ठीक से नहीं बनाया जा सका, नवनिर्मित सड़क उखड़ रही है, क्षेत्रवासी परेशान
नक्सल प्रभावित कोराचा से बुकमरका गाव को जोड़ने के लिए हाल ही बनी PMGSY सड़क उखड़ने लगी है वही कुछ माह पूर्व टूट कर ढह गए पुल को भी अब तक ठीक से बनाया नहीं गया है।9 नवंबर को शाम करीब 5बजे मीडिया द्वारा मौका मुआयना करने पर देखा गया कि टूटे हुए पुल के टुकड़ो के सहारे ही पुल के संधारण की खाना पूर्ति कर दी गई है। क्षेत्रीय पूर्व सरपंच ने मसले पर मीडिया से बात की