नागौर: नगर परिषद की डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर किया गया माल्यार्पण, BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा व सीआर चौधरी रहे मौजूद
Nagaur, Nagaur | Apr 14, 2025 डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर नागौर नगर परिषद के पार्क स्थित डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा के नेताओं ने माल्यार्पण किया। बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी सहित भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर डॉ.अंबेडकर को याद किया। इस दौरान खींवसर विधायक सहित भाजपा के अनेक नेता मौजूद रहे।