नागौर: नागौर नगर परिषद में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार रहीं मौजूद
Nagaur, Nagaur | Apr 14, 2025 नागौर नगर परिषद में सोमवार दोपहर 2 बजे डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रदेश की PWD राज्यमंत्री डॉ.मंजू बाघमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। कार्यक्रम में डॉ.अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में डॉ.अंबेडकर की जीवनी व उनके विचारों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में नागौर के अनेक बीजेपी के नेता मौजूद रहे।