नागौर: नागौर जिलेभर में सोमवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर संपन्न, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया लाभ
Nagaur, Nagaur | Apr 14, 2025 नागौर जिले भर में सोमवार को आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर की स्थापना की 7वीं वर्ष गांठ के मौके पर आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन हुआ । नागौर के सीएमएचओ ऑफिस में सोमवार देर शाम 8:00 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिलेभर में आयुष्मान आरोग्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस दौरान पहुंचे मरीजों की निशुल्क जांच व इलाज दिया गया।