शाहजहांपुर: बुलडोजर कार्रवाई के बाद परिवार का दर्द छलका, 'समीर को सजा मिलती, हमें क्यों बेघर किया जा रहा'
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गौतम मौर्य हत्याकांड के आरोपी समीर अली के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद परिवार के लोगों का दर्द सामने आया। परिजनों ने कहा कि जो भी कार्रवाई होनी थी, वह समीर के खिलाफ होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि समीर को सजा मिलती, लेकिन मकान गिराकर परिवार के अन्य लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है। परिजनों ने सवाल उठाया कि अब वे कहां