गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के अटरा सरकार के समीप आज 19 फरवरी रात 8:00 बजे दो बाईकों की भिड़ंत हो गई, इस भिड़ंत में भगवानदास कुशवाहा,रामबाई कुशवाहा एवं दूसरी बाइक पर सवार इंद्राज चौरसिया घायल हुए,घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उनका उपचार जारी है।