जायल: जायल सहित आस-पास के क्षेत्रों में 9 नवंबर को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
Jayal, Nagaur | Nov 8, 2024 जायल सहित आसपास के क्षेत्रों में कल शनिवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दस बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान आज शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि जायल जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते जायल, गुजरियावास, खिंयाला, राजोद, दुगस्ताऊ, जाखन, धारणा सहित आसपास के क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।