परसिया: सड़कों पर सांडों की लड़ाई से नागरिकों की जान खतरे में, पशुओं को हटाने की कार्रवाई न होने से रोज दुर्घटनाएं
शहर की सडकों पर गाय बैल और सांडों की मौजूदगी खत्म नहीं हो रही है। पूरे शहर में सडकों पर गाय बैल और सांडों का डेरा है। बुधवार को चार बजे परासिया जनपद पंचायत कार्यालय के सामने दो सांड सडक पर लडने लगे। इससे यातायात जाम हो गया। लडते सांडों के कारण नागरिकों की जान जोखिम में आ गई। सांड लडते समय पान की दुकान के सामने एक व्यक्ति से टकरा गए।