मोदनगंज: महदीचक में असामाजिक तत्वों ने किसान का केबिन तोड़ा, रखा उपकरण किया गायब
महदीचक में असामाजिक तत्वों ने गुरुवार को वधार में बने किसान के केबिन को तोड़ दिया और खेती से संबंधित उपकरण को ले भागा। इस संदर्भ में किसान की पत्नी सुधा देवी के बयान पर स्थानीय थाना में कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया गया है। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष का बताना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।