बड़ौद: बड़ोद अस्पताल में 400 पर पहुंची ओपीडी, वाइरल फीवर का प्रकोप, बदलते मौसम से बड़ी मरीजो की संख्या, डॉ ने कहा प्रशासन अलर्ट।
बड़ोद में डग रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलते मौसम के चलते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी 350 से 400 पार तक पहुंच रही है। मेडिसिन विभाग, पर्ची काउंटर पर लगातार मरीज की भीड़ दिखाई दे रही है। स्वास्थ केंद्र के चिकित्सक डॉ वीरेंद्र चूड़िहार द्वारा बताया गया कि मौसमी बीमारियों के चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है,प्रशासन अलर्ट है।