बड़ौद: बड़ौद में आज आठ दिवसीय पर्यूषण का संवत्सरी पर्व, 300 पौषध की आराधना की, प्रवचन के बाद सामिया निकला।
आगर जिले के बड़ोद में श्री जैनश्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के आठ दिवसीय पर्व पर्युषण के अंतिम दिन संवत्सरी दिवस पर 300 पोषक हुए, नन्हे मुन्ने बच्चों सहित श्रावक और श्राविकाओं ने पौषध की आराधना की। साध्वी रत्न रिद्धि व रत्नवृद्धि श्रीजी के मुखारविंद से कल्प सूत्र आगम का श्रवण प्रतिदिन कराया गया। जिसका समापन भी हुआ। प्रवचन के बाद सामिया निकाला गया,जो मंदिर पंहुचा।