बड़ौद: बड़ोद में भारतीय किसान संघ की बैठक संपन्न, अपनी मांगों को लेकर रविवार को तहसीलदार को सौंपेंगे ज्ञापन।
आगर जिले के बड़ोद में भारतीय किसान संघ तहसील इकाई के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी रविवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर स्थित बस स्टैंड पर क्षेत्र के किस एकत्रित होकर डगमार्ग स्थित तहसील परिसर पहुंचेंगे, वहां पर तहसीलदार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा जाएगा। जिसमें किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।