बड़ौद: बड़ोद कस्बे में क्षमापणा पर्व के साथ संपन्न हुआ पर्व पर्युषण, जैन समाज के लोगों ने निकाला तपस्वियों का वरघोड़ा
बड़ौद में पर्वाधिराज पर्व पर्युषण के अंतिम दिवस जैन समाज के द्वारा एक दूसरे से क्षमापणा कर गलतियों की क्षमा याचना की वही तपस्वियों का वरघोड़ा भी निकला गया। साध्वी रत्नऋद्धि-रत्नवृद्धि श्रीजी मसा पर्युषण के अंतिम दिवस क्षमापणा का महत्व बताते हुए कहाँ कि क्षमा के माध्यम से बेर को समाप्त किया जा सकता है, इसके अभाव में जन्म-जन्मों तक संसार में भ्रमण करना पड़ताहै।