बिंदकी: बिंदकी कस्बे के तहसील में 6 सूत्रीय समस्याओं को लेकर हुई भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की बैठक, आंदोलन की दी चेतावनी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में मंगलवार को दिन में एक बजे से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की एक बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और प्रशासन से कहा गया कि सभी समस्याएं हल करने का काम किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याएं हल नहीं की गई तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नही है आंदोलन किया जाएगा।