पंडारक: पंडारक में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना
पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र के ललपुरा गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान ललपुरा निवासी सीताराम महतो और गुप्ता महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भदौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर लगभग साढ़े 3 बजे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।