प्यार में धोखा, फिर 5 लाख की सुपारी!
देहरादून के बड़ोवाला में 8 सितंबर को बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे पुराना प्रेम संबंध और शादी को लेकर पैदा हुआ विवाद वजह बना।
पुलिस के अनुसार, सत्यम कुमार और मालिया रहमान साल 2020 से रिलेशनशिप में थे। मालिया की शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा, जिसके बाद उसकी शादी टूट गई। बाद में सत्यम ने दूसरी युवती से सगाई कर ली और मालिया को ब्लॉक कर दिया।
आरोप है कि इसी बात से नाराज मालिया ने अपने साथी मोहित के जरिए लक्सर के बदमाश अंकित चौहान को सत्यम की हत्या की सुपारी दी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 5 लाख रुपये की डील हुई थी और 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।
8 सितंबर को अंकित ने अपने साथी अंकुर के साथ बाइक से पहुंचकर सत्यम पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया।
इसके बाद 11 सितंबर को चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में अंकित घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंकुर मौके से फरार हो गया।
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने ISBT के पास से कथित मुख्य साजिशकर्ता मालिया रहमान और उसके साथी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस फरार आरोपी अंकुर की तलाश में जुटी है।
वहीं, मालिया ने पुलिस के सामने अपनी सफाई में आरोप लगाया है कि सत्यम ने उसका इस्तेमाल किया और शादी के वक्त उस लड़की से शादी करने जा रहा था, जिसे वह अपनी बहन बताता था। मालिया का दावा है कि उसने इस मामले की शिकायत कनखल थाने में भी की थी, लेकिन उसके मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सामने आए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
#SatyamKumar #DehradunCrime #DehradunNews #Badowala #SupariKand #5LakhKiSupari #LoveCrime #LoveStoryCrime #CrimeNews #UttarakhandNews #UttarakhandCrime #MurderPlot #MurderCase #ShootingCase #PoliceEncounter #MalyaRehman #Mohit #AnkitChauhan #Ankur #CrimeUpdate #BreakingNews #ViralNews #HindiNews #LatestNews #CrimeNewsHindi #DehradunPolice #UttarakhandPolice #SupariKiller #LoveAndRevenge #MurderConspiracy #PoliceAction #सुपारीकांड #देहरादून_क्राइम #उत्तराखंड_न्यूज