मुज़फ्फरनगर: नोवेल्टी चौक पर मामूली विवाद में युवकों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नोवेल्टी चौक पर मामूली विवाद को लेकर युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक युवक के कपड़े फट गए और वह लहूलुहान हो गया। सरेराह हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।