जींद: जींद पुलिस ने गांव आफताबगढ़ में नशे के खिलाफ चलाया व्यापक तलाशी अभियान
जिला जींद में नशे के अवैध कारोबार पर आर-पार की कार्रवाई, सफीदों पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ गांव आफताबगढ़ और संदिग्ध डेरों में चलाया सर्च ऑपरेशन. कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ. कार्रवाई जारी, पुलिस ने आमजन से जानकारी देने की अपील की.