अर्की: नए बस स्टैंड अर्की में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फूलों से तैयार रंगों का लगाया स्टॉल
Arki, Solan | Mar 24, 2024 अर्की मुख्यालय के नए बस स्टैंड में रविवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने होली पर्व को लेकर फूलों से तैयार रंगों का स्टॉल लगाया। इसकी जानकारी देते हुए सीएलएफ की प्रधान रोशनी भारद्वाज ने कहा कि यह रंग पूर्ण रूप से प्राकृतिक है।जिसमें हल्दी,चंदन,अखरोट,मुल्तानी मिट्टी,गुलाब की पंखुड़ियों सहित अन्य का मिश्रण किया गया है।