अर्की: गौतम एंटरटेनमेंट जल्द ही हिमाचल के नए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने को लेकर प्रदान करेगा मंच-जगत गौतम,निर्देशक
Arki, Solan | Mar 24, 2024 गौतम एंटरटेनमेंट के चैयरमेन जगत गौतम ने अर्की में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि गौतम ऐंटरटेनमेंट अपनी नई फिल्म कंपनी व जेपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के साथ मिलकर नए फिल्मी आयाम स्थापित करेगी। उन्होने कहा कि गौतम ऐंटरटेनमैंट के बैनर तले बनी म्यूजिक एलबम जोगिया के व्यूज एक मिलियन को पार करने वाले हैं। जगत ने कहा कि वह एकता कपूर को अपना आदर्श मानते है।