अर्की: हनुमान मंदिर सूरजपुर में हुई चोरी, चुराए नकदी व आभूषण
Arki, Solan | Mar 23, 2024 अर्की थाने में शनिवार को शिकायतकर्ता सूरजपुर निवासी विनोज कुमारी ने अपनी शिकायत में कहा कि इसने सूरजपुर के समीप हनुमान मंदिर का निर्माण करवाया है। इसमें विगत रात्रि शुक्रवार को एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा चोरी की गई। जिसकी फुटेज CCTV कैमरे में कैद हुई है। चोर ने हनुमान मंदिर से नगदी,मूर्ति के आभूषण,पूजन सामग्री सहित अन्य सामान चुराया है।