संडीला: खण्ड शिक्षा अधिकारी सण्डीला करेंगे निलंबित कनिष्ठ लिपिक की जांच, लिपिक ने कहा- हम ड्यूटी पर नहीं थे
Sandila, Hardoi | May 16, 2026 जिलाधिकारी अनुनय झा के औचक निरीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक पवन कश्यप को निलंबित किया गया था।बीएसए अजीत प्रताप सिंह ने उन्हें बीआरसी भरखनी से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी संडीला को सौंपी गई है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।