जहानाबाद: गोलकपुर गोलीकांड का नामजद आरोपी बाढू यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
जहानाबाद पुलिस की लगातार दबिश के बाद गोलकपुर गांव के गोलीकांड के नामजद आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ बाढू यादव ने शनिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह पाली थाना कांड संख्या 59/26 में आर्म्स एक्ट का प्राथमिक अभियुक्त है। पुलिस दबाव के कारण आरोपी ने कोर्ट का रुख किया। आगे की कार्रवाई जारी है।