लालगंज: गलरा गांव के पंचायत भवन पर मिशन शक्ति फेज 5-0 के तहत महिलाओं को कानूनी जानकारी देकर किया गया सजग
मिशन शक्ति फेज 5-0 अभियान के अंतर्गत बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गलरा गांव स्थित पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रति अरुण मिश्रा, मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक, कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल मौजूद रहीं।