जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया
पानी पूरी-मुंगफली का ठेला लगाकर युवाओं के शोषण और बेरोजगारी के खिलाफ जोरदार विरोध
शाहजहाँपुर।आज जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए उनकी सरकार में युवाओं के साथ हो रहे शोषण और व्यापक बेरोजगारी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी पूरी और मुंगफली का ठेला लगाकर सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, शिक्षा इतनी महंगी हो गई है कि गरीब परिवार के बच्चे पढ़ ही नहीं पा रहे और सरकारी नौकरियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। ऐसे में युवा पूरी तरह निराश और परेशान हैं। इसलिए आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाने के अलावा युवाओं के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। यह सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है।नगर अध्यक्ष तिलहर साद उल्ला खान ने कहा कि इस सरकार में युवाओं का जिस तरह से लगातार शोषण हो रहा है, वह अब बर्दाश्त के बाहर जा चुका है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, उनकी आवाज दबाई जा रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब यही युवा सड़कों पर उतरकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ करेंगे।जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली में अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज कर इस सरकार ने अपनी कायरता साबित कर दी है। युवाओं के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार इस सरकार की नीयत को साफ दर्शाता है। युवा इसका बदला जरूर लेंगे और इस सरकार को सत्ता से बेदखल करके ही दम लेंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से फुरकान अहमद कुरेशी,अनिल श्रीवास्तव,सईद अंसारी,शिवांश मिश्रा एड,नितिन तिवारी, केशव मिश्रा,दानिश शेख,अनुराग,मोइन,अरबाब खान आदि लोग मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 18, 2026