हुज़ूर: भोपाल: कमला नगर में युवक ने लव मैरिज के 10 महीने बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2025 भोपाल के कमला नगर में रहने वाले युवक ने लव मैरिज के महज 10 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने फंदा गले में डालकर दोस्तों को ग्रुप पर वीडियो कॉल किया और कहा- “जीना मुश्किल है, जान दे रहा हूं… बचा सकते हो तो बचा लो।” सूचना मिलते ही उसके दो दोस्त घर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी|