हुज़ूर: भोपाल की जीवन रेखा बड़ा तालाब अब केवल सवा दो फीट खाली; केरवा, कलियासोत व कोलार डैम में बढ़ा जलस्तर
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2025 भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब अब सिर्फ सवा दो फीट ही खाली है। लगातार पानी आने से तालाब जल्द ही छलक उठेगा। शनिवार सुबह तक इसका जलस्तर 1664.55 फीट पहुंच गया। इसके साथ केरवा, कलियासोत और कोलार डैम में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। कोलांस नदी के उफान से पानी सीधे बड़ा तालाब में पहुंच रहा है, जिससे लेवल तेजी से बढ़ रहा है|