टीकमगढ़: टीकमगढ़ नजरबाग मंदिर में बसंत पंचमी पर शिव-पार्वती विवाह की तैयारी शुरू, लग्न पत्रिका का पाठ किया गया
टीकमगढ़ के नजर बाग मंदिर में बसंत पंचमी के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह महोत्सव की शुरुआत हुई । सोमवार रात को पंडित गोविंद बल्लभ द्विवेदी ने विधि विधान से लग्न पत्रिका का पाठ किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बताया गया कि यह परंपरा पिछले 40 सालों से चली आ रही है।