टीकमगढ़: नयाखेरा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
नयाखेरा गांव में सोमवार को एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घर व्यक्ति का नाम अमर सिंह निवासी बौरी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से नयाखेरा गांव से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में नयाखेरा में एक ट्रैक्टर वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।