टीकमगढ़: शहर के ताल दरवाजा के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजा के पास सोमवार रात्रि 8:00 बजे एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम राम प्रसाद विश्वकर्मा निवासी चकोरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से बानपुर से टीकमगढ़ आ रहा था रास्ते में ताल दरवाजा के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया।