टीकमगढ़: अनंतपुरा के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
अनंतपुरा के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम दिनेश निवासी मजगुवा बताया गया है। परिजन ने बताया कि दिनेश टीकमगढ़ से काम करके बाइक से अपने गांव की ओर वापस आ रहा था, रास्ते में अनंतपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट है ।घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।