बलरामपुर: जिला प्रशासन की चेतावनी के बावजूद सदर विकासखंड में खेतों में पराली जलना नहीं रुक रहा
सोमवार 3:00 बजे सदर विकासखंड क्षेत्र के खेतों में पराली जलाने की घटनाएं देखी गई, जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को खेत में पराली ना जलाने की चेतावनी दी जा रही है जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है इसके बावजूद किसान जागरूक नहीं हो रहे हैं।खेतों में पराली जलाने से जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है वहीं खेतों की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो रही है।