बलरामपुर: चीनी मिल बलरामपुर ने गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत वैदिक मंत्रों एवं हवन पूजन के साथ की, डीएम व एसपी भी रहे मौजूद
सोमवार सुबह 11चीनी मिल बलरामपुर द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2025 26 की शुरुआत हवन पूजन एवं वैदिक मंत्रों के साथ डोंगे में गन्ना डालकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं एसपी विकास कुमार भी मौजूद रहे। अधिशासी अध्यक्ष के के वाजपेई ने कहा चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र की शुरुआत करने से किसानों को पेडी गन्ना काटकर गेहूं बोने में अब सहूलियत मिलेगी।