बलरामपुर: तुलसीपुर के व्यापारियों ने विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के नेतृत्व में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
सोमवार 12बजे तुलसीपुर के नई बाज़ार आनंद मार्ग वार्ड में नाला निर्माण के लिए एस डी एम के नेतृत्व में बीते शुक्रवार को व्यापारियों के घरों व दुकानों पर की गई बुलडोजर कार्यवाही के विरोध में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ल की अगुवाई में पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी बिपिन कुमार जैन को देकर कार्यवाही की मांग की है