बलरामपुर: एम एल के कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया गया
सोमवार 11 बजे एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के एमएससी द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय ने की । जबकि पूर्व विभागाध्यक्ष डा जे पी तिवारी मुख्य अतिथि रहे। प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडे ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा ।