बलरामपुर: डीएम ने जिला गन्ना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
सोमवार 12 बजे डीएम ने कार्यालय जिला गन्ना अधिकारी एवं सहकारी गन्ना विकास समिति का निरीक्षण करते हुए गन्ना पर्ची वितरण व्यवस्था, तौल केंद्रों पर व्यवस्थाओं तथा किसानों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। डीएम ने गन्ना पर्ची वितरण को पूर्णतः पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संचालित किए जाने एवं सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिया।