धनबाद में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया के लिए फिजिकल जांच को लेकर अभ्यर्थियों ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। अभ्यर्थियों का कहना है कि 2023 में परीक्षा हो चुकी है, लेकिन फिजिकल जांच नहीं होने से प्रक्रिया ल लंबित है। उपायुक्त ने प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है। करीब 1500 अभ्यर्थियों का फिजिकल जांच बाकी है।