वारासिवनी: कलेक्टर कुमार सत्यम ने वारासिवनी तहसील न्यायालय का किया आकस्मिक निरीक्षण तीन माह से अधिक प्रकरण लंबित न रखने के निर्देश
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने गुरुवार को वारासिवनी तहसील न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण कर न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों एवं आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज मामलों की स्थिति का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए और कोई भी प्रकरण तीन माह से अधिक लंबित न रहे।