लोहरदगा: लोहरदगा में DISHA की बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा में सांसद सुखदेव भगत ने लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाई
लोहरदगा जिला परिषद सभागार में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे से जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक का आयोजन हुआ। सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में हुई यह बैठक लगभग 4 घंटे तक चली, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई।