लोहरदगा: विमरला बॉक्साइड माइन्स लोहरदगा में ट्रक परिचालन बंद, एसोसिएशन ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, सड़क जाम और धरना
लोहरदगा-गुमला विमरला बॉक्साइड माइन्स में पिछले तीन महीनों में चौथी बार ट्रकों को रोकने की घटना सामने आई है। सोमवार को कुछ लोगों द्वारा पुनः 128 ट्रकों को जबरदस्ती रोका गया, जिसके कारण ट्रक ड्राइवर और खलासी को सुबह 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक भूखा रहना पड़ा।