लोहरदगा: घाघीया छप्पर टोली में तलाकशुदा लड़की के प्यार में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
सेन्हा थाना क्षेत्र के घाघीया छप्पर टोली निवासी बंधन उरांव के पुत्र पवन उरांव ने जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया है जिससे उसकी स्तिथी गंभीर बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने सोमवार शाम 7:30 बजे बताया कि युवक तलाकशुदा लड़की के प्रेम में फंस कर जहर का सेवन कर लिया था।