लोहरदगा: सदर अस्पताल में एसडीओ और एसडीपीओ की पहल पर मृतक किशोर का शव उठाया गया
एसडीओ अमित कुमार और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेटा द्वारा सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक किशोर के परिजनों को समझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के पश्चात परिजन किशोर का शव देर शाम 9:00 अपने साथ ले गए। मृतक किशोर के परिजनों का कहना था कि किशोर केकेएम विद्यालय के कक्षा आठ का विद्यार्थी था जो प्रत्येक सप्ताह की तरह शनिवार को विद्यालय बंद होने के पश्चात घर आ गया था