लोहरदगा: आजसू पार्टी के मजदूर यूनियन को छोड़कर 100 से अधिक मजदूर छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन में शामिल हुए
पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू पाखर माइंस पहुँचकर मजदूरों से मिल समस्याओं से हुए अवगत लोहरदगा जिला के पाखर बॉक्साइट माइंस में छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक सोमवार को दोपहर3 बजे सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सह महासचिव छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन लोहरदगा शामिल हुए।