जमुई: जिले के अलग-अलग जगहों पर एक दिन में सांप ने तीन लोगों को डंसा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 1, 2026 जिले के तीन अलग-अलग जगह पर बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब तीन लोगों को सांप ने डंस लिया इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहली घटना सदर प्रखंड क्षेत्र के हांसडीह गांव में हुई जहां 47 वर्षीय अनीता देवी को सांप ने डंस लिया। जबकि दूसरी घटना बिशनपुर में घटी जबकि तीसरा सिरचन नवादा मोहल्ले मे घटी।