नई बाइक बनी काल, काली पूजा में जाने के दौरान साला-बहनोई की द*र्दनाक मौ*त
जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में आज एक हृदयविदारक सड़क हा*दसे में साला-बहनोई की मौके पर ही मौ*त हो गई। लहर्नियाटांड़-करहरा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कु*चल दिया।
मृत*कों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के खुर्द महापुर निवासी 28 वर्षीय सहदेव मांझी और बूढ़ीखार निवासी 18 वर्षीय मनोज मांझी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सहदेव ने आज ही नई बाइक खरीदी थी। नई बाइक लेकर वह अपने साले मनोज के साथ बूढ़ीखार में आयोजित वार्षिक काली पूजा में शामिल होने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दर्द*नाक हा*दसा हो गया।
टक्*कर इतनी भी*षण थी कि दोनों युवकों की घ*टनास्थल पर ही मौ*त हो गई। सूचना मिलने पर झाझा पुलिस मौके पर पहुंची और श*वों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हा*दसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
#Jamui #Jhajha #BreakingNews #RoadAccident #JamuiNews
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026