खंडवा नगर: इंदिरा सागर बांध तीन रंगों में जगमग, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा अद्भुत नज़ारा
खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरा सागर बांध का नजारा देखते ही बन रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांध को विशेष विद्युत सज्जा से सजाया गया, जिसमें तिरंगे के तीन रंगों—केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से पूरा बांध जगमगा उठा। रात के अंधेरे में रोशनी से सजा बांध बेहद आकर्षक दिखाई दिया।