कदवा: कदवा में 75 करोड़ की लागत से बने पुल और सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन
Kadwa, Katihar | Apr 13, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर रविवार को दिन के दो बजे लगभग 75 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पुल व सड़क का सांसद तारीक अनवर ने उद्घाटन किया। मौके पर सांसद तारीक अनवर ने कहा कि कदवा प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर नवनिर्मित पुल व सड़क का उद्घाटन किया गया है जिससे लोगों को काफी सुविधा होगी। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव भी मौजूद रहे।