कदवा: सांसद ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, स्थानीय ग्रामीणों से मिलकर जन समस्याओं से हुए अवगत
Kadwa, Katihar | Apr 13, 2025 सांसद तारीक अनवर रविवार को दिन के तीन बजे कदवा पहुंचे। सांसद तारिक अनवर ने कदवा के विभिन्न क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों से मिलते हुए जन समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान सांसद जन समस्याओं से अवगत होते हुए जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। वहीं सांसद तारीक अनवर को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा क्षेत्र के समस्याओं से जुड़े ज्ञापन भी सौंपे गए।