कदवा: संथाली टोला में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Kadwa, Katihar | Apr 10, 2025 संथाली टोला में गुरुवार को दिन के एक बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहूंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने का मांग किया हैं।